बिलासपुर

CG Theft Case: सूने मकानों पर चोरों की नजर, 3 घरों से नगदी-गहने सहित स्कूटी लेकर फरार, पता लगाने में पुलिस भी नाकाम

CG Theft Case: पता चला कि आरोपी अपने साथी के साथ मकान में चोरी करने धुसा था।
2 min read
kawardha

CG Theft Case: सूने मकान में चोरो की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। सूना मकान छोड़ते ही चोर वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते हैं। पुलिस अधिकांश चोरी के मामलों में चोरों का पता लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। शनिवार को सरकंडा क्षेत्र में दो चोरी की घटना की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार राजीव विहार सरकंडा निवासी रजनी पिता संदजीव कुमार कुजूर (46) निजी स्कूल में शिक्षिका है। रजनी कुजूर ने शिकायत में बताया कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बुआ के घर 12 मई को जबलपुर गई थी। शनिवार सुबह 4 बजे घर लौटी तो देखा मोहल्ले के कुछ लोग एक युवक को पकड़ कर रखे हुए थे। पता चला कि आरोपी अपने साथी के साथ मकान में चोरी करने धुसा था।

रजनी मकान अंदर जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ व सामान बिखरे हुए थे। चेक करने पर पता चला सोने व चांदी गहने व कीमत लगभग 60 हजार का माल चोरी हो गया है। पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। रजनी कुजूर की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार संदेही से पूछताछ कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल का कहना है कि चोरी के मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर चोरों को पकड़ रही है। कुछ मामलों में चोरों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
26 May 2024 05:27 pm
Published on:
26 May 2024 05:27 pm
Also Read
View All
Bilaspur Industrial Growth: औद्योगिक हब होने के बावजूद स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से बिलासपुर बाहर, उद्योग संगठनों की CM साय से की ये बड़ी मांग

प्रेमी से मिलने पहुंची GF, फिर गला दबाकर की हत्या, बिलासपुर पुलिस की सीन ऑफ क्राइम जांच में खुला राज

MP & MLA Pending Criminal Cases: देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं के केस लंबित, सांसद-विधायकों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जल्द सुनवाई होगी, हाईकोर्ट का सख्त आदेश

​Bilaspur: बकरियों का चारा जुटाने निकला था पुन्नी, 33 केवी लाइन ने छीन ली जिंदगी

सिलेबस से बाहर सवाल पूछना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिजल्ट रद्द कर दोबारा परीक्षा की दी अनुमति