दोनों चाचा भतीजा पारिवारिक काम से दिल्ली गए थे। वैशालीनगर थाना पुलिस ने बताया कि शांतिनगर सड़क-22 मकान-1104 निवासी संजय शर्मा (60 वर्ष) 19 अप्रैल को पारिवारिक काम से दिल्ली गए थे। 23 अप्रैल को लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तीन आलमारियों के लाकर को चोरों ने तोड़ दिया था। आलमारी में रखे दो लाख रुपए नकद और लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई थी।