सहमति पत्र पर स्पष्ट रूप से लिख गया है कि कार्य नहीं होने पर नगरवासी फिर से आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। चुनावों के बाद कुछ नहीं होने की आशंका पर तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि उनकी स्वयं की निगरानी व देखरेख में नगर पालिका यह कार्य करवाएगी। इसके बाद चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम वापस ले लिया गया। बैठक में तहसीलदार, सीएमओ के अलावा, अज्जू महराज, पार्षद मोहमद इमरान खान, पार्षद दारा मिश्रा, रोहित सारथी, विजय खांडेल, कांति मखीजा, सुशील जैन, निवास जैन, सुशील जैन, संतोष अग्रवाल, मोहमद खान, शिव शर्मा, आयुष शर्मा सहित अन्य नगरवासी उपस्थित थे।