याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि बिलासपुर से जबलपुर, प्रयागराज, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की गई, लेकिन कई फ्लाइट ऐसी हैं जिन्हें 5 दिनों में ही बंद कर दिया गया। विमान सुविधा बिलासपुर नहीं बल्कि पूरे संभाग की जरूरत है। बिलासपुर संभाग में आठ जिले आते हैं और यहां एनटीपीसी, एसईसीएल का हेड क्वार्टर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बिलासपुर जोनल कार्यालय, हाईकोर्ट, जिंदल आयरन फैक्ट्री, पवार प्लांट और कई छोटी बड़ी निजी कंपनियां है। यहां हजारों लोग आना-जाना करते हैं। यह संभव ही नहीं की यात्री ना मिले लेकिन एयरलाइंस कंपनी की मनमानी जारी है।