16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतनपुर महामाया मंदिर कुंड में फिर 4 कछुओं की मौत, आखिर क्या है वजह? जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर परिसर के पवित्र कुंड में एक बार फिर कछुओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
रतनपुर महामाया कुंड में फिर 4 कछुओं की संदिग्ध मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रतनपुर महामाया कुंड में फिर 4 कछुओं की संदिग्ध मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर परिसर के पवित्र कुंड में एक बार फिर कछुओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुंड के पानी में चार कछुए मृत अवस्था में मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मंदिर प्रबंधन की सूचना पर रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। सबसे पहले कुंड के आसपास जमा भीड़ को हटाया गया, इसके बाद चारों कछुओं के शव बाहर निकाले गए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च में भी इसी कुंड में 30 कछुए जाल में फंसे मृत मिले थे।

कछुओं का हुआ पीएम

चारों मृत कछुओं को रेंज कार्यालय लाकर कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन से पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बिसरा सुरक्षित रखकर लैब जांच के लिए भेजा जा रहा है।

पूर्व में हो चुकी है मौत

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मौत प्राकृतिक नहीं पाई जाती और शिकार या शरारत की पुष्टि होती है, तो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।