बिलासपुर

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से जाने वाली दो ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, देखें सूची…

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर से दिल्ली रूट की दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट भी बदल दिए हैं।

2 min read
CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर अधोसंरचना विकास काम के नाम पर 2 ट्रेनों को रद्द (Train Cancelled) कर दिया है। वहीं 6 को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। ऐसे में अब बिलासपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

CG Train Cancelled: इस तारीख के बाद से चलेंगी ट्रेनें

रेल अफसरों ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल के पलवल एवं न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यह काम 29 अगस्त से 17 सितम्बर तक चलेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी। इसके चलते 2 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।

ये ट्रेने बदलेंगी रूट

CG Train Cancelled: 29 अगस्त, 5 व 12 सितम्बर को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से चलने वाली 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली कैंट-अलवर-मथुरा होकर रवाना होगी।

5 से 16 सितम्बर तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ शहर होकर रवाना होगी।

5 से 16 सितम्बर तक अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ परिवर्तित मार्ग मेरठ शहर- खुर्जा- मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।

4 से 15 सितम्बर तक पूरी से चलने वाली 18477 पूरी योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगर-मेरठ सिटी होकर रवाना होगी।

6 से 17 सितम्बर तक योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।

6, 07, 10, 13 एवं 14 सितम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर रवाना होगी। (Train Cancelled)

Published on:
21 Aug 2024 05:15 pm