जून महीने तक पैकेट वाले आटे की कीमत प्रति किलोग्राम 30 रुपए थी। वहीं पांच किलो आटा 140 रुपए में मिलता था, लेकिन आज की स्थिति में बढ़ोतरी हो चुकी है। 5 प्रतिशत जीएसटी के बाद एक किलो आटे की कीमत 40 रुपए और पांच किलो आटा 180 रुपए हो चुका है। इसी तरह से दलिया में प्रति किलो 20 रुपए, दाल में 10 रुपए प्रति किलो सहित अधिकतर खाद्य सामग्रियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।