बिलासपुर

CG Weather Update: मौसम ने ली करवट, तापमान में गिरावट आने से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने की नई भविष्यवाणी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
2 min read
CG Weather Update: मौसम ने ली करवट, तापमान में गिरावट आने से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने की नई भविष्यवाणी

CG Weather Update: पिछले सप्ताह भर अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी से ऐसी गर्मी बढ़ी कि लोगों ने रजाइयां, स्वेटर, जैकेट सब रख दिए। लग रहा था मानो अब ठंड पूरी तरह गायब हो गई है, पर गुरुवार से विशेष रूप से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ गई।

लिहाजा लोगों को फिर से गर्म पकड़े निकालने पड़े हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम अभी भी जारी है। हालांकि गुरुवार से पहले करीब सप्ताह भर ऐसा लग रहा था कि अब गर्मी अपने पूरे शबाब पर आ गई है। दिन में कड़ी धूप की वजह से पसीने छूट रहे थे तो रात में भी गर्मी का आलम था। लोगों में यह चर्चा का विषय रहा कि इस बार अभी से गर्मी ने ऐसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं कि हाल बेहाल हो रहा है, आगे पता नहीं कितनी गर्मी पड़रने वाली है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार नमी खत्म होने और ठंडी शुष्क हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट का अनुमान है। उसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा।

CG Weather Update: देखें तापमान

तापमान: उतार-चढ़ाव से लोग पड़ रहे बीमार

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडी लौट सकती है। हालांकि इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। एक दिन गर्मी तो दूसरे दिन ठंड वाले मौसम के मिजाज के चलते लोग इन दिनों सर्दी-खांसी, बुखार की चपेट में भी आ रहे हैं।

Updated on:
08 Feb 2025 12:29 pm
Published on:
08 Feb 2025 12:29 pm
Also Read
View All