द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के कारण शुक्रवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्र के मौसम में बदलाव आया। (Chhattisgarh Weather Forecast) शहर और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। (Chhattisgarh Weather Updates Today)
CG Weather Forecast: द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के कारण शुक्रवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्र के मौसम में बदलाव आया। (Chhattisgarh Weather Forecast) शहर और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, (Cyclone Alerts Chhattisgarh) लेकिन इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। (IMD Alert) द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के कारण मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। (Weather Forecast) शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई।
इसके बाद दिनभर आकाश साफ रहा और धूप खिली रही। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दिन में धूप की तपिश अधिक रही। (Flood Alerts Chhattisgarh) दिनों की अपेक्षा सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को ठंड का अहसास हुआ। इसके साथ ही दिन में गर्मी बढ़ने के कारण राहगीरों को सड़क किनारे छांव में कुछ देर आराम करते भी देखा गया। (Chhattisgarh Climate Trends) शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में परिवर्तन की संभावना कम...
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उपरि हवा का चक्रीय चकवाती घेरे के रूप में उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास स्थित है। (CG Rain Alert) एक द्रोणिका उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक फैली है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके लगे पाकिस्तान के ऊपर तक फैला है। (Rain Alert in CG) इसके प्रभाव से प्रदेश में 2 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने वज्रपात होने, ओला वृष्टि होने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।