बिलासपुर

VIDEO : प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संपदा होने के बावजूद यहां का युवा बेरोजगार : गोपाल राय

खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

less than 1 minute read
election 2018
VIDEO : प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संपदा होने के बावजूद यहां का युवा बेरोजगार : गोपाल राय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एक युवा राज्य है। यहां पर प्राकृतिक संपदा प्रचुर मात्रा में है। यहां कोयला, हीरा, बाक्साइट, लोहा की भरमार है। जिसकी सप्लाई विदेशों में हो रही है। फिर भी यहां का युवा बेरोजगार घूम रहा है। यहां बातें आप पार्टी के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कही। वे पथरिया में चुनावी सभा में रवाना होने से पहले पत्रकारों से रुबरु हुए। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय छत्तीसगढ़ में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है और जनता परिवर्तन चाहती है। वहीं खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के अगर हमारी सरकार आई तो हर एक किसान को 26 सौ रुपए प्रतिक्विंटल के हिसाब से धान का मूल्य दिया जाएगा। वहीं किसान के बच्चों रोजगार मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर कोयला, हीरा, लोहा, बाक्साइट की भरमार है, वहां के किसी भी युवा को बेरोजगारी से परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पलायन पर रोक लगेगा। रोजगार पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। गोपाल राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनता की मांग पर ना केवल शराब को बंद करेंगे। बल्कि मांग के अनुसार शासकीय सेवाओं को कर्मचारी घर घर पहुंचाएंगे। इस दौरान बिल्हा प्रत्याशी जसबीर सिंह,बिलासपुर प्रत्याशी शैलेश आहुजा,बेलतरा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय समेत अन्य प्रत्याशी भी मौजूद थे।

Published on:
14 Nov 2018 03:20 pm