Chhattisgarh News: गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट हुई। भगवान को गाली और महापुरुषों पर की अभद्र कमेंट के चैट वायरल होने के बाद बवाल मच गया..
Chhattisgarh News: बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी (जीजीयू) में नमाज कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि विवेकानंद हॉस्टल में आधी रात बड़ा विवाद हो गया। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चीफ वार्डन सहित यूनिवर्सिटी प्रबंधन तत्काल हॉस्टल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया ग्रुप में परशुराम, भगवान राम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी से हुई। देखते ही देखते छात्रों के बीच तनाव बढ़ा और यह हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चार छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया है। ये सभी छात्र लॉ डिपार्टमेंट के चौथे सेमेस्टर के बताए जा रहे हैं और विवेकानंद हॉस्टल में रह रहे थे।
प्रबंधन ने दो छात्रों के हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। कोनी थाने में आरोपित छात्रों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि कैंपस में अनुशासनहीनता और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुलसचिव अश्विनी कुमार दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया में भगवान व आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद रात में छात्रों के बीच मारपीट हुई। चार छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जांच समिति गठित कर दो दिन में रिपोर्ट देने कहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के खिलाफ कोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
CG News: अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को थप्पड़ जड़ा, फॉर्च्यूनर सवारों पर FIR
गाल पर थप्पड़ जड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराया-धमकाया..पढ़ें पूरी खबर
50 हजार घर, बदली लाखों जिंदगियां… बिलासपुर बना ग्रामीण विकास का मॉडल, पक्के घर का सपना हुआ साकार
PM Awas Yojana: बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत 50,044 परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जिससे हजारों लोगों का अपना आशियाना पाने का सपना पूरा हुआ है...पढ़ें पूरी खबर