
Bilaspur Police: बिलासपुर में गणेशोत्सव की धूम है। इस बीच लगातार विवाद की खबरें सामने आ रही है। देर रात सामने आए दो मामलों ने पुलिस को हैरान कर दिया है। पहला मामला सिम्स का है, विजर्सन के दौरान मेडिकल छात्रों के बीच जमकर विवाद हो गया। झड़प की स्थिति बन गई थी, पुलिस ने मौक पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इधर पटवारी तालाब में एक युवकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हुई है।
गणेशोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) परिसर में स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के अरपा नदी में विसर्जन के बाद शनिवार देर रात मेडिकल छात्रों के बीच झड़प हो गई। डीजे की धुन पर जश्न मनाने के मुद्दे पर झड़प पर सुरक्षा गार्डों ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया। कॉलेज प्रबंधन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश व चेतावनी देकर मामला शांत करवाया।
कोनी थाना क्षेत्र के छोटी कोनी में गणेश पंडाल लगाने को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लाठी डंडे और पत्थर चले। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की सुकृता साहू का है और दूसरा संतोषी नेताम, पूनम मरावी आदि का। बीस दिन पहले नगर निगम ने दूसरे पक्ष का कब्जा हटाया था। इसके बाद इस पक्ष ने पहले पक्ष की सुकृता के घर के सामने पंडाल बनाकर आने-जाने का रास्ता रोक दिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब के पास मौजूद लोगों ने पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर गणेश व विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हादसे सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।