बिलासपुर

कबाड़ से बनाए कोलमैन, शेर एवं चंद्रयान रॉकेट

Bilaspur News: भारत सरकार के विशेष अभियान 3.0 का एसईसीएल द्वारा बड़े स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2023, 4:01 PM IST
Coleman, Sher and Chandrayaan rockets made from scrap Bilaspur
कबाड़ से बनाए कोलमैन, शेर एवं चंद्रयान रॉकेट

बिलासपुर। Chhattisgarh News: भारत सरकार के विशेष अभियान 3.0 का एसईसीएल द्वारा बड़े स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। चिन्हित जगहों की सफाई एवं स्क्रैप निस्तारण में एसईसीएल कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में सबसे आगे चल रही है। एसईसीएल ने विशेष अभियान 3.0 अंतर्गत निकली खनन स्क्रैप सामग्री को सुंदर प्रतिमाओं-कोलमैन, शेर व चंद्रयान राकेट आदि में बदलकर इस अभियान को कचरे के सर्वश्रेष्ठ उपयोग के अवसर के रूप में अंगीकृत किया है।

2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में एसईसीएल द्वारा मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों में अब तक 90 से ज्यादा जगहों को साफ किया गया है। इस प्रकार लगभग 21 लाख वर्ग फुट से अधिक का क्षेत्र साफ हुआ है। स्क्रैप निस्तारण की बात करें तो कंपनी अभी तक 1500 मेट्रिक टन से अधिक स्क्रैप हटा चुकी है जिससे 8 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा इस साल 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 3.0 चलाने की घोषणा की है, जिसमें साफ-सफाई एवं स्क्रैप/कबाड़ के निस्तारण के साथ सरकारी कार्यालयों में लंबित फाइलों के निपटान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
साफ-सफाई एवं स्क्रैप निस्तारण के अलावा एसईसीएल लंबित फाइलों के निपटान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशेष अभियान 3.0 के तहत एसईसीएल द्वारा लगभग 1,000 फाइलों एवं 5,500 ई-फाइलों की समीक्षा की जा रही है।

वहीं कंपनी द्वारा सीपीग्राम्स में शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है। नतीजन एसईसीएल लोक शिकायत के निपटान में लगने वाले समय में काफी कमी आई है। 1.10.2022 से 30.09.2023 की समयावधि में शिकायतों के निपटान में औसतन 8 दिन का समय लगा है।

Updated on:
20 Oct 2023, 4:01 PM IST
Published on: