
डीजे वाहन को पुलिस ने किया जब्त, काटा 20 हजार का चालान
बिलासपुर। Chhattisgarh News: उस्लापुर क्षेत्र में एक युवक वाहन में विभिन्न प्रकार के बाक्स व धुमाल स्पीकर लगा कर डीजे बजाने की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस, परिवहन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर वाहन को जब्त कर ली है। परिवहन विभाग ने 20 हजार का जुर्माना किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार सीएसपी संदीप पटेल ने वाहन में डीजे लगने की जानकारी परिवहन विभाग को दी। डीजे लेकर शहर पहुंचे हुमन पिता शिव कुमार साहू निवासी बेमेतरा पर परिवहन विभाग ने 20 हजार का जुर्माना किया है। पुलिस अधीक्ष (Bilaspur News) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर डीजे संचालक पर कार्रवाई की गई है।
Published on:
20 Oct 2023, 3:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.