बिलासपुर

पार्षद हुआ लापता, वार्डवासियों ने पुलिस से लगाई गुहार, जानें क्या है मामला

थाना प्रभारी सहित पूरा स्टाफ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर वार्डवासियों के पास पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 5:31 PM IST
city kotwali

बिलासपुर . बिलासपुर शहर में आज एक अजीब मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 34 के निवासियों ने सिटी कोतवाली थाने में अपने पार्षद के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच करने की बात कह रही है। मालूम हो कि वार्ड नंबर 34 गांधी नगर के कांग्रेस पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल है। वहां निवासियों ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उनके पार्षद काफी दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत लिखित रुप से सिटी कोतवाली में दी है।
यह लिखा है पत्र में : वार्डवासियों ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित रुप से शिकायत की है, जो इस प्रकार है...आदरणीय महादेय हम सभी वार्ड क्रमांक 34 के निवासी है। हमारे वार्ड में पिछले तीन वर्ष पहले हमने अपने वार्ड क्रमांक 34 गांधी नगर में शैलेन्द्र जायसवाल को पार्षद के रुप में निर्वाचित किया था, जो कि कुछ दिनों से वार्ड से लापता है। वार्ड की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए हमें भटकना पड़ रहा है, जिससे वार्ड वासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि हमारे वार्ड के पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल को फेसबुक व वाट्सअप में देखा जा सकता है। अत: महोदय से निवेदन है कि हमारे पार्षद महोदय को फेसबुक व वाट्सअप की दुनिया से बाहर लाकर देने की कृपा करें।
READ MORE : महिलाओं ने शिल्पकला की टे्रनिंग ली तो बच्चों ने सीखी पेटिंग की बारीकियां

बड़ी संख्या में पहुंचे निवासी : सिटी कोतवाली थाना परिसर में उस समय गहम-गहमी हो गई जब सैकड़ों की संख्या में लोग अचानक पहुंचे। थाना प्रभारी सहित पूरा स्टाफ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर वार्डवासियों के पास पहुंची। वार्ड की महिलाओं ने थाना प्रभारी को आवेदन थमाते हुए पार्षद को जल्द से जल्द ढूंढऩे की अपील की है।

Published on: