बिलासपुर

Crime News: सीपत के देवरी में चल रहा लाखों का फड़, जुआरी लगा रहे दांव, पुलिस को नहीं भनक

CG News: सीपत के ग्राम देवरी के खार में रोजाना जुए की महफिल सज रही है।

2 min read
Crime News: सीपत के देवरी में चल रहा लाखों का फड़, जुआरी लगा रहे दांव, पुलिस को नहीं भनक

बिलासपुर। CG News: सीपत के ग्राम देवरी के खार में रोजाना जुए की महफिल सज रही है। खार में जुआरी बकायदा तालपतरी बिछा कर लाखों का जुआ खिला रहे हैं। जुआ खेल रहे जुआरियों को जरा भी पुलिस का भय नहीं है।

कुछ जुआरियों की मानें तो पुलिस को चलने वाले इस जुआ की जानकारी है। बावजूद इसके कार्रवाई सेटिंग कर मामले को दबाया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि वह चुनावी ड्यूटी में लगे हुए है, उन्हें जुआ संबंधी कोई जानकारी नहीं है। दीपावली के दौरान सीपत के देवरी व अन्य जगहों में रोजाना लाखों का जुआ चल रहा है। बताई हुई जगह पर पहुंचने पर पता चला एक तालपतरी बिछा कर कुछ लोग जुआ खिला रहे है।

जुआ खेलने वालों से 5 सौ रुपए का नाल लिया जा रहा है। सौ से लेकर हजारों का दांव लगाया जा रहा है। जुआ का खेल बैखौफ चल रहा है। मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि आप को जितना दांव लगाना है, उसके आधार पर अलग -अलग फड़ है। सीपत के देवरी में चल रहे जुआ में पुलिस पहुंच गई तो क्या होगा...इस सवाल पर पास खड़े एक युवक ने बताया पुलिस को यहां ही नहीं, अन्य जगहों पर चल रहे जुआ की भी जानकारी है। थाने से सब कुछ सेट है। पुलिस के जवान आते हैं और कार्रवाई न करने के एवज में कुछ रुपए लेकर चले जाते है। पुलिस की मिली भगत से ही जुआ चल रहा है। मौके पर दांव लगा रहे लोग भी सौ रुपए से लेकर 10 हजार तक का दांव लगा कर हार जीत का खेल रहे थे।

Published on:
10 Nov 2023 12:13 pm
Also Read
View All
गोल्ड लोन में बड़ा फर्जीवाड़ा! असली सोने की जगह नकली गहने, ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी से मचा हड़कंप

प्रमोशन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहायक प्राध्यापक को नजरअंदाज कर जूनियर को प्रोफेसर बनाया, रिव्यू के निर्देश

IPL Betting Racket Bust: IPL और लूडो पर सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, सरगना सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा लेनदेन उजागर

‘आप डिजिटल अरेस्ट में हैं’, मुंबई पुलिस बन ठगों ने बुजुर्ग महिला से 4 किस्तों में उड़ाए 1.04 करोड़ रुपए, 7 दिन तक डराया

CG Theft News: AC मिस्त्री निकला ‘सीरियल चोर’, 30 लाख जुए में हारकर बना अपराधी, 1000 CCTV फुटेज से हुआ खुलासा