बिलासपुर

3rd Phase Voting 2024: मतदान के बीच कांग्रेस व भाजपा में छिड़ी जंग, उपमुख्यमंत्री साव ने कही यह बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। साथ ही कोटा विधायक और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान के बीच ही पार्टियों में जंग छिड़ी है।
2 min read
Arun Saw, Rahul gandhi

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। अंतिम चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में है। लोग बड़ी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। साथ ही कोटा विधायक और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान के बीच ही पार्टियों में जंग छिड़ रही है। एक तरफ श्रीवास्तव ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया तो वहीं उपमुख्यमंत्री साव ने इस पर पलटवार किया है।

अरुण साव ने कही यह बात

वोट डालने के बाद साव ने कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है।"

देखें कहा कितना पड़ा मतदान

बिलासपुर - 10.38%

बेलतरा - 11.95%
बिलासपुर - 11.55%
बिल्हा - 10.93%
कोटा - 04.51%
लोरमी - 13.74%
मस्तूरी - 6.65%
मुंगेली - 13.13%
तखतपुर - 10.90%

दुर्ग - 13.96%

अहिवारा - 18.99%
बेमेतरा - 11.51%
भिलाई नगर - 11.49%
दुर्ग सिटी - 13.27%
दुर्ग ग्रामीण - 18.74%
नवागढ़ - 11.13%
पाटन - 16.36%
साजा - 10.45%
वैशाली नगर - 14.29%

जांजगीर चांपा - 12.85%

अकलतरा - 17.53%
भिलाईगढ़ - 16.00%
चंद्रपुर - 06.28%
जैजैपुर - 09.32%
जांजगीर चांपा - 16.21%
कसडोल - 14.16%
पामगढ़ - 14.15%
सक्ती - 07.80%

कोरबा - 15.54%

बैंकुठपुर - 14.50%
भरपुर सोनहत - 20.17%
कटघोरा - 14.80%
कोरबा - 09.96%
मनेंद्रगढ़ - 14.10%
मरवाही - 17.40%
पाली तनाखार - 18.05%
रामपुर - 16.55%

रायगढ़ - 18.05%

धरमजयगढ़ - 19.20%
जशपुर - 19.72%
खरसिया - 18.49%
कुनकुरी - 20.03%
लैलुंगा - 20.29%
पत्थलगांव - 17.73%
रायगढ़ - 15.45%
सारंगढ़ - 14.84%

रायपुर - 9.78%

अभनपुर - 6.60%
आरंग - 6.58%
बलौदाबाजार - 12.20%
भाटापारा - 13.11%
धरसींवा - 14.11%
रायपुर ग्रामीण - 09.12%
रायपुर सिटी उत्तर - 6.67%
रायपुर सिटी दक्षिण - 10.21%
रायपुर सिटी पश्चिम - 8.45%

सरगुजा - 13.80%

अंबिकापुर - 10.10%
भटगांव - 15.52%
लूंड्रा - 08.50%
प्रतापुपर - 16.84%
प्रेमनगर - 16.54%
रामानुजगंज - 12.46%
समरी - 15.54%
सीतापुर - 14.27%

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान

तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत वोट पड़ें। वहीं दूसरे चरण में प्रदेश में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। तीनों सीटों में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ। अब तीसरे चरण के मतदान में 7 लोकसभा सीट रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान जारी है।

Updated on:
08 May 2024 07:27 am
Published on:
07 May 2024 10:59 am