बिलासपुर

Dhan Kharidi: किसानों को हर दिन नई परेशानी, नहीं कट रहा टोकन! 140 खरीदी केंद्रों में सन्नाटा

Dhan Kharidi: धान खरीदी की शुरुआत होते ही किसानों को हर दिन नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते बिलासपुर के 140 खरीदी केंद्रों में से सिर्फ एक में खरीदी हो पाई...

less than 1 minute read
16 दिन से आंदोलन पर कर्मचारी संघ (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi: धान खरीदी सीज़न की शुरुआत से पहले ही किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले के अधिकांश खरीदी केंद्रों में टोकन कट नहीं पा रहे हैं। सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। ( CG News ) जिले के 140 खरीदी केंद्रों में से केवल एक केंद्र में ही पहले दिन खरीदी हो पाई है, जबकि बाकी केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण काम ठप है।

ये भी पढ़ें

किसान भाइयों से कुछ कहना चाहता हूं.. SP विजय पाण्डेय की ये अपील तेजी से हो रहा वायरल

Dhan Kharidi: न सर्वर ठीक न बारदाना की आपूर्ति

कई समितियों में बारदाना उपलब्ध न होने से भी खरीदी की शुरुआत में बाधा आ रही है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पर्याप्त तैयारी नहीं की गई। न तो सर्वर की समस्या सुधर रही है और न ही बारदाना की आपूर्ति पूरी हो पाई है।

ऑपरेटरों की हड़ताल से बढ़ी दिक्कत

धान खरीदी कार्य को संचालित करने वाले ऑपरेटरों की हड़ताल ने स्थिति को और खराब कर दिया है। कई समितियों में ऑपरेटर काम पर नहीं पहुंचे, जिससे खरीदी केंद्रों में तालाबंदी जैसे हालात बन गए। किसान सुबह से लेकर शाम तक टोकन इंतज़ार में घूमते रह गए लेकिन समाधान नहीं मिल पाया।

जिला सहकारी बैंक, नोडल अधिकारी, आशीष दुबे ने बताया कि शुरुआती दिनों में अमूमन हर साल किसान कम ही खरीदी केंद्रों में धान बेचते हैं। अभी फसल पूरी तरह से पकी भी नहीं है। सप्ताहभर में आवक तेज हो जाएगी। ऑपरेटरों की हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है।

Updated on:
17 Nov 2025 01:01 pm
Published on:
17 Nov 2025 12:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर