बिलासपुर

Fire Accident in bilaspur: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Fire Accident in bilaspur : गौरव पथ स्थित नर्मदा इंटरप्राइजेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकानदार को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे संचालक ने फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2023, 12:06 PM IST
Fire Accident: Major fire breaks out in furniture shop in Bilaspur
फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग

बिलासपुर। Fire Incident Bilaspur: गौरव पथ स्थित नर्मदा इंटरप्राइजेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकानदार को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे संचालक ने फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। सूचना के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंची तब तक दुकान में आग फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण एकादशी की पूजा के दौरान जलाए गए दीए को माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रिंग रोड नं. 2 गौरव पथ स्थित नर्मदा इंटरप्राइजेज फर्निचर व बोरवोल्स की दुकान है। रात में घर जाने से पहले दुकान संचालक प्रदीप सिंह परिहार ने एकादशी की पूजन करने के लिए दीए जलाए थे। पूजा करने बाद घर में पूजा करने के लिए पूरे स्टाफ को छुट्टी देकर प्रदीप सिंह परिहार भी घर के लिए निकल गए। थोड़ी देर बाद उसको फोन पर पता चला कि दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद प्रदीप व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को फोन पर घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलने के 1 घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Updated on:
24 Nov 2023, 12:06 PM IST
Published on: