8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur: युवक ने प्रेमिका से बात करते हुए लगाई फांसी, मरने से पहले भेजी सेल्फी…फैली सनसनी

Bilaspur Suicide News: फांसी लगाने से पहले शराबी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को फोन कर बताया कि कर्ज के बोझ तले इतना दब चुका है कि उसके पास मरने के सिवा अब और कोई रास्ता नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Nov 2023, 11:49 AM IST

Bilaspur: युवक ने प्रेमिका से बात करते हुए लगाई फांसी, मरने से पहले भेजी सेल्फी...फैली सनसनी

Bilaspur: युवक ने प्रेमिका से बात करते हुए लगाई फांसी, मरने से पहले भेजी सेल्फी...फैली सनसनी

बिलासपुर। Chhattisgarh News: फांसी लगाने से पहले शराबी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को फोन कर बताया कि कर्ज के बोझ तले इतना दब चुका है कि उसके पास मरने के सिवा अब और कोई रास्ता नहीं है। देखते ही देखते वह फांसी के फंदे पर झूल गया। इधर प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी के परिजनों को सारी जानकारी दी। इस पर जब तक परिजन युवक के कमरे में पहुंचे तो देखा कि फांसी में लटक चुका था। आनन-फानन में परिजनों ने फंदा काट कर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े: CG Election result 2023 : मतगणना के लिए निर्धारित हुए कर्मचारी, सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग की गिनती

पुलिस के अनुसार हेमूनगर निवासी गुलशन पिता महेश रोहरा (24) सब्जी व्यापारी था। गुलशन ने बुधवार रात अपनी प्रेमिका को फोन लगाकर बताया कि वह कर्ज के बोझ तले बुरी तरह दबा हुआ है, रोजाना तगादा करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इससे तंग होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। गुलशन ने फांसी का फंदा लगाया हुआ अपना आखरी सेल्फी फोटो खींचा और अपनी माशूका को भेजने के बाद फंदे पर झूल गया। घटना के दौरान गुलशन के पिता महेश रोहरा घर पर ही थे। गुलशन का फोन कटने के बाद प्रेमिका ने फोन कर पिता महेश रोहरा को उनके बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी दी। युवती से बेटे द्वारा सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो देखा बेटा फांसी पर तड़प रहा है। पिता ने बेटे को किसी तरह फंदा काट कर नीचे उतारा और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने गुलशन रोहरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

मृतक के पिता भी बेचते है सब्जी...

महेश रोहरा ने पुलिस को बताया कि वह भी सब्जी बेचने का काम करते हैं। व्यापार विहार में उनकी सब्जी बेचने की दुकान है। बेटा कब जुआ व शराब की लत में पड़ कर कर्ज के दलदल में फंस गया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़े: Naxal Terror : नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, आईडी ब्लास्ट में 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर

जुआ खेलने व नशा करने लेता था कर्ज

गुलशन के पिता महेश रोहरा ने पुलिस को बताया कि बेटा गुलशन शराब का आदी था। वह शराब के साथ ही जुआ खेलने की तल में फंसा हुआ था। जुआ खेलने व नशा करने के लिए लोगों से छोटी-छोटी रकम उधार में लेता था। कितना उधार है इसका परिजनों को पता नहीं है।

हेमूनगर निवासी युवक शराब पीने का आदी था। शराब पीने व जुआ की लत को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे कर्ज लिया करता था। जांच में यह बात सामने आई है। मृतक के पिता ने बेटे की प्रेमिका द्वारा सुसाइड करने की जानकारी होने की बात भी बताई। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। - कमला पुसाम ठाकुर, तोरवा थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: गांजा के लिए पैसे नहीं देने पर आया गुस्सा... हाथ-मुक्का और पाइप से करदी जमकर पिटाई, 4 गिरफ्तार