बिलासपुर

Contractor Yard Fire: रेल लाइन काम के बीच बड़ा हादसा! यार्ड में रखी निर्माण सामग्री जलकर स्वाहा

Contractor Yard Fire: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा रोड–गेवरा रोड रेल लाइन परियोजना से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में भीषण आग लग गई।
less than 1 minute read
ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग (photo source- Patrika)
ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग (photo source- Patrika)

Contractor Yard Fire: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला में पेंड्रा रोड–गेवरा रोड रेल लाइन परियोजना से जुड़े एक ठेकेदार के यार्ड में अचानक आग भड़क उठी। यह यार्ड गौरेला क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में सामग्री रखी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलती चली गई और यार्ड में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया।

Contractor Yard Fire: सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया

घटना के समय मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं थी, जिससे शुरुआती समय में आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। ठेकेदार के कर्मचारी और आसपास के लोग मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और दमकल दल को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का रबर पैड जलकर नष्ट हो गया है। यार्ड में रखा निर्माण सामग्री SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी की बताई जा रही है।

Contractor Yard Fire: आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और यह भी आशंका है कि इस घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है।

Updated on:
27 Feb 2026 02:22 pm
Published on:
27 Feb 2026 02:21 pm