बिलासपुर

Flight News: बिलासपुर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, सीधी उड़ानें अब अंबिकापुर होकर… दिल्ली-कोलकाता रूट भी बदले

Flight News: राज्य सरकार द्वारा जारी समर फ्लाइट शेड्यूल पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति का कहना है कि बिलासपुर को नई एयरलाइंस देने के बजाय पहले से सेवा दे रही एलाइंस एयर की उड़ानों का ही बंटवारा कर दिया गया है।
2 min read
फ्लाइट (ANI)
फ्लाइट (ANI)

Flight News: राज्य सरकार द्वारा जारी समर फ्लाइट शेड्यूल पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति का कहना है कि बिलासपुर को नई एयरलाइंस देने के बजाय पहले से सेवा दे रही एलाइंस एयर की उड़ानों का ही बंटवारा कर दिया गया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार अब बिलासपुर से दिल्ली और बिलासपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली सीधी उड़ानें व्हाया अंबिकापुर संचालित होंगी। इससे यात्रियों का सफर समय औसतन 1 से 1.5 घंटे तक बढ़ जाएगा। उदाहरण के तौर पर दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट अब अंबिकापुर होते हुए चलेगी, जिससे कुल यात्रा अवधि लगभग 2 घंटे 35 मिनट तक पहुंच रही है। इसी तरह कोलकाता-बिलासपुर उड़ान भी पहले की तुलना में लंबी हो गई है।

जबलपुर की उड़ान पूरी तरह बंद

हवाई संघर्ष समिति के अनुसार सप्ताह में केवल एक दिन ही प्रयागराज के लिए उड़ान उपलब्ध रहेगी, जबकि जबलपुर की उड़ान पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर असर पड़ेगा। आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह करीब 5-6 फ्लाइट ऑपरेट होती हैं, जबकि मांग इससे कहीं अधिक है। इंदौर, भोपाल और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए भी लगातार उड़ान की मांग उठती रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार अन्य निजी एयरलाइंस जैसे इंडिगो को लाने में अब तक सफल नहीं हो सकी है।

बिलासपुर के साथ सरकार कर रही भेदभाव

समिति ने आरोप लगाया कि सीमित विमानों वाली एलाइंस एयर को ही बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर तीनों स्थानों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद रूट पर नई उड़ान शुरू कर दी गई, जबकि रायपुर से पहले ही हैदराबाद के लिए तीन नियमित फ्लाइट संचालित हो रही हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, 31 मार्च से सेवा बहाल- बस्तर संभाग के लिए लंबे इंतजार के बाद एक राहत भरी खबर सामने आई है। Alliance Air ने जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी, जिसमें हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर को शामिल किया गया है… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
25 Mar 2026 01:21 pm
Published on:
25 Mar 2026 01:21 pm