बिलासपुर

Bilaspur Murder News: मामूली विवाद पर दुर्गा पंडाल के पीछे दोस्त की चाकू से हत्या, देखकर लोगों के उड़े होश… आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Murder News: नवरात्र के भक्ति माहौल और पंडालों की चहल-पहल के बीच सोमवार रात मोपका स्थित दुर्गा पंडाल के पास एक युवक की हत्या ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया।

less than 1 minute read
Murder पत्रिका फाइल फोटो।

Bilaspur Murder News: नवरात्र के भक्ति माहौल और पंडालों की चहल-पहल के बीच सोमवार रात मोपका स्थित दुर्गा पंडाल के पास एक युवक की हत्या ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी कमलेश सूर्यवंशी (25) को गिरफ्तार कर लिया। मृतक दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35) और आरोपी कमलेश पुराने दोस्त थे। सूत्रों के अनुसार सोमवार रात करीब 10.30 बजे दिनेश पंडाल के पीछे बैठा था, तभी कमलेश वहां आया।

ये भी पढ़ें

CG Murder Case: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, घर के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, मची खलबली

बातचीत के दौरान मामूली कहासुनी तेज हो गई और गुस्से में कमलेश ने अचानक चाकू निकालकर दिनेश के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगते ही दिनेश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी का चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि कमलेश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि दिनेश उसे बार-बार परेशान करता था। कई बार समझाने के बावजूद दिनेश की हरकतें नहीं रुक रहीं, जिससे तंग होकर उसने यह कदम उठाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रोगी है और सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Mother murder: मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पिता और बहन की भी पिटाई, फिर रातभर सोया शव के पास
Published on:
01 Oct 2025 12:43 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति, भ्रूण का DNA सुरक्षित रखने के आदेश

दिल्ली में BJP नेत्री के साथ दुष्कर्म, बिलासपुर की महिला ने रांची कारोबारी पर लगाया गंभीर आरोप, कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बेटे ने बढ़ाया मान, बिलासपुर के अवि का टीम इंडिया में चयन, जापान में दिखाएंगे हॉकी का दम

Love Jihad: बिलासपुर में लव जिहाद मामले से गरमाया माहौल, फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने सरकार कहा- नए सिरे से बनाए मेरिट-लिस्ट