बिलासपुर

बिलासपुर में गैंगरेप… जंगल में तीन युवकों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Crime News : थाना क्षेत्र निवासी महिला लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2023, 2:48 PM IST
बिलासपुर में गैंगरेप... जंगल में महिला को अकेला देख 3 युवकों की बिगड़ी नियत, गिरफ्तार
बिलासपुर में गैंगरेप... जंगल में महिला को अकेला देख 3 युवकों की बिगड़ी नियत, गिरफ्तार

बिलासपुर। Crime News : थाना क्षेत्र निवासी महिला लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी। महिला का पीछा करते हुए तीन युवक भी पीछे पीछे जंगल चले गए। तीनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार बेलगहना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी। महिला का पीछा करते हुए गांव के ही तीन युवक जंगल में पहुंचे और महिला को दबोच कर उसके साथ तीनों युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची व परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना का पता लगते ही महिला के परिजन बेलगहना चौकी पहुंचे व घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला के परिजनों की शिकायत के बाद बेलगहना पुलिस ने कोटा थाने में अपराध दर्ज करवाया। और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Published on: