27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा में हादसा… लापरवाही से चालक ने गंवाई जान, कोयले से भरा ट्रेलर नाले में गिरा

Road Accident : दीपका से कोयला लेकर पेंड्रा की ओर जा रहा ट्रेलर कसनिया पुल पर अनियंत्रित हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 19 Sep 2023, 12:45 PM IST

कोरबा में हादसा... लापरवाही से चालक ने गंवाई जान, कोयले से भरा ट्रेलर नाले में गिरा

कोरबा में हादसा... लापरवाही से चालक ने गंवाई जान, कोयले से भरा ट्रेलर नाले में गिरा

कोरबा।Road Accident : दीपका से कोयला लेकर पेंड्रा की ओर जा रहा ट्रेलर कसनिया पुल पर अनियंत्रित हो गया। रेलिंग को तोड़कर कसनिया नाला में गिर गया। ट्रेलर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हरतालिका तीज 2023 : तीजा मनाने पहली बार मायके आईं माता कौशल्या, निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

मृतक की पहचान विनोद यादव से की गई है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का मूल निवासी था। कोरबा में एक ट्रांसपोर्टर की गाड़ी चलाता था। दुर्घटना सोमवार दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। दीपका खदान से ट्रेलर पर कोयला लेकर पेंड्रा की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघोरा थाना क्षेत्र में कसनिया पुल पर चालक का ट्रेलर से नियंत्रण हट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नाला में गिर गई।

यह भी पढ़ें : जन्मदिन से लौट रहे युवक को पुलिस ने जबरन पीटा, पीड़ित युवक ने आईजी से लगाई गुहार, कड़ी कार्रवाई की मांग

इसके सभी चक्के उपर हो गए। चालक केबिन में फंसकर कोयले से दब गया। दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक की सांसे चल रही थी। जान बचाने के लिए चालक छटपटा रहा था। लेकिन शरीर का अधिकांश हिस्सा कोयले की ढेर में दबा हुआ था। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। घंटेभर की कोशिश के बाद चालक को बाहर निकाला गया।