27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन से लौट रहे युवक को पुलिस ने जबरन पीटा, पीड़ित युवक ने आईजी से लगाई गुहार, कड़ी कार्रवाई की मांग

Crime News : बेलगहना निवासी ने बेलगहना चौकी के आरक्षकों पर जबरिया मारपीट करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 19 Sep 2023, 12:24 PM IST

बर्थ-डे बॉय के साथ पुलिकर्मियों ने जबरन कर दी पिटाई, देर रात लौट रहा था घर, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

बर्थ-डे बॉय के साथ पुलिकर्मियों ने जबरन कर दी पिटाई, देर रात लौट रहा था घर, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

बिलासपुर। Crime News : बेलगहना निवासी ने बेलगहना चौकी के आरक्षकों पर जबरिया मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सोनू पिता मूलचंद श्रीवास (35) ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितम्बर को वह अपने परिचित कृष्णा ध्रुव के बेटे का जन्मदिन मनाने गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े युवक पर चलाया तलवार, जख्मी हाल में किया ऐसा कांड, सब्जी बाजार में मचा हड़कंप

प्रदीप हार्डवेयर दुकान के पास पहुंचा था कि तभी बेलगहना पुलिस की गाड़ी आकर रुकी और प्रधान आरक्षक रूद्र तिवारी अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरे और पूछताछ की तो उन्हें बताया कि जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहा हूं।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना : शिल्पकारों को मिली बड़ी सौगात, ऐसे मिलेंगे 2 लाख रुपए, जानिए डिटेल्स...

इस पर बार बार वही सवाल किया और फिर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सोनू श्रीवास के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल पीड़ित ने आईजी अजय यादव व पुलिस कप्तान संतोष सिंह से प्रधान आरक्षक रूद्र तिवारी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की हैं।