Farmer Success Story: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई के किसान हार्दिक कश्यप ने आधुनिक खेती अपनाकर यह साबित कर दिया है कि कम जमीन में भी लाखों की आमदनी संभव है। पारंपरिक तरीके से खेती करते हुए जहां उन्हें बार-बार नुकसान का सामना करना पड़ता था...
Grafted Brinjal Farming: बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई के किसान हार्दिक कश्यप ने आधुनिक खेती अपनाकर यह साबित कर दिया है कि नई तकनीक से कम जमीन में भी बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। पारंपरिक खेती में नुकसान झेलने वाले हार्दिक अब ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं।
हार्दिक कश्यप पहले पारंपरिक तरीके से बैंगन की खेती करते थे, लेकिन मृदा जनित रोग और कीटों के कारण फसल बार-बार खराब हो जाती थी। इससे उनकी आय सीमित रह जाती थी और खेती में अनिश्चितता बनी रहती थी। इसी दौरान उद्यानिकी विभाग ने उन्हें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई। योजना के तहत उन्नत पौधे, खाद, दवाओं पर अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन मिला, जिससे उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से खेती शुरू की।
हार्दिक का मानना है कि खेती में बदलाव और आधुनिक तकनीक अपनाना सफलता की कुंजी है। वे अन्य किसानों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील कर रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से खेती को लाभ का सौदा बनाया जा सकता है।
नई तकनीक का परिणाम जल्द सामने आया। महज 0.400 हेक्टेयर भूमि में उन्होंने 250 से 270 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हासिल किया। इससे उनकी आय बढक़र 2.50 से 3 लाख रुपए तक पहुंच गई, जो पहले की तुलना में कहीं अधिक है।
जहां गूंजती थीं गोलियां, अब लहलहा रहे मक्के के खेत… किसान ऐसे बचा रहे पानी- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला, जो कभी नक्सलवाद और दहशत गर्दी के गढ़ के रूप में कुख्यात था, अब कृषि क्रांति की एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां के किसान पानी की बूंद-बूंद की कीमत समझते हुए धान की पारंपरिक खेती छोड़कर ग्रीष्मकाल में मक्के की खेती की ओर रुख कर रहे हैं… पूरी खबर पढ़े
भुगतान के इंतजार में गन्ना किसान, 8 करोड़ रुपए अटके- बालोद जिले के दंतेश्वरी मईया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने वाले किसानों को भुगतान करने के लिए राशि नहीं है। दो महीने से राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अब किसान राशि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं… पूरी खबर पढ़े
होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात! कोसमनारा धाम से CM साय ने किया बड़ा ऐलान- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि समाज जब संगठित और जागरूक होता है, तब विकास को वास्तविक मजबूती मिलती है… पूरी खबर पढ़े