बिलासपुर

देश के टॉप 50 विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, इन योजनाओं से देश-विदेश में बजाया डंका

Guru Ghasidas University : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के मुताबिक भारत की श्रेष्ठतम 50 विश्वविद्यलायों में शामिल हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 2:49 PM IST
देश के टॉप 50 विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी
देश के टॉप 50 विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी

बिलासपुर। Guru Ghasidas University : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के मुताबिक भारत की श्रेष्ठतम 50 विश्वविद्यलायों में शामिल हो गया है। इसमें कुल 104 देशों के 1799 विवि शामिल हुए थे। बता दें कि सीयू लगातार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर काम कर रहा है।

वहीं विश्वविद्यालय ने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ समझौता किया। इसके अलावा स्वावलंबी छत्तीसगढ़ योजना के माध्यम से छात्रों में कौशल विकास करते हुए 1200 से अधिक विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया, जीजीवी स्वाभिमान थाली (जीएसटी-10 रुपए में), जीजीपी श्रवण लाइन सेवा समेत अन्य सेवाएं शुरू की। इस योजनाओं की डंका अब देश विदेश में बज रहा है।

वहीं उद्यमिता व स्टार्ट अप की दिशा में इनोवेशन सेंटर, कौशल विकास केन्द्र व टेकनालॉजी इनेबलिंग सेंटर की स्थापना की। इकोसिस्टम तैयार किया है, जिसने समन्वित प्रयासों के माध्यम से शोध व विकास केन्द्र के मार्गदर्शन में दो जी-8 कंपनियों माध्यम से छात्रों ने उत्पादन व विपणन की व्यवस्था शुरू की है और 15 से ज्यादा स्टार्टअप शुरू किए हैं।

Updated on:
29 Sep 2023, 2:49 PM IST
Published on: