29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका जन गण मन यात्रा : सारंगढ़ में समाज के प्रमुख लोगों ने कई अहम मुद्दों पर गुलाब कोठारी से की चर्चा

Patrika Jan Gana Man Yatra : कोठारी जांजगीर के पास बहेराडीह स्थित प्रदेश के एकमात्र किसान स्कूल पहुंचे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 29 Sep 2023, 1:06 PM IST

किसान स्कूल के संचालक ने खुमारी पहनकर किया स्वागत

किसान स्कूल के संचालक ने खुमारी पहनकर किया स्वागत

सारंगढ़।Patrika Jan Gana Man Yatra : कोठारी जांजगीर के पास बहेराडीह स्थित प्रदेश के एकमात्र किसान स्कूल पहुंचे। वहां संचालक ने खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया। यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र किसान स्कूल है, जिसमें खेती के बारे में जानकारी दी जाती है। डॉ. कोठारी ने सुझाव दिया कि यहां मौसम, हवा, चांद, तारा सूरज के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए।

यह जानकारी उनको कहीं किसी किताब में भी नहीं मिलेगी। साथ ही प्रकृति से जोड़ें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आपने जो पहले अपने पिता, दादा से सीखा या कृषि के क्षेत्र में किया है, उसके बारे में अवगत कराएं। यह अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। इससे किसानों को ज्यादा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : गरीब बेटियों के हाथ पीले करने मिलेंगे अब 50 हजार रूपए, इस योजना के तहत उठा रहे लाभ, जानिए पूरी डिटेल्स

कई समाज के लोग पहुंचे
सारंगढ़ में भाजपा के अरविंद हरिप्रिया, सविता हरिप्रिया, जगन्नाथ केसरवानी ,मनोज लहरे, ज्योति पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मुलाकात की। इसके अलावा कांग्रेस के घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, मिततेंद्र यादव अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़ एवं विद्या भारती मैत्री, अजय बंजारे, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बुद्धेश्वर तिवारी, केसरवानी महिला समाज की अध्यक्ष आभा केसरवानी, सचिव दीपमाला केसरवानी, प्रतिभा केसरवानी संरक्षक, चंद्रनाहू समाज की महिला अध्यक्ष एवं पार्षद नगर पालिका सारंगढ़ सरिता चंद्रा, सरोज केसरवानी सहसचिव केसरवानी महिला समाज, प्रभा तिवारी एल्डरमैन नगर पालिका सारंगढ़, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू मालाकार, केशरवानी समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केसरवानी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : आस्था में ना हो खलल.. एक तरफ ईद तो दूसरी तरफ निकली बप्पा की विसर्जन झांकी, पुलिस ने बदला रुट

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सारंगढ़ में कोठारी का भव्य स्वागत किया गया। 2 घंटे सारंगढ़ के विभिन्न राजनीतिक नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मिले। साथ ही सारंगढ़ के विभिन्न सामाजिक पदाधिकारियों से मिलकर ज्वलंतमुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें : CG Politics : बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने CM बघेल पर बोला हमला, कहा - मुख्यमंत्री का भूमिपूजन एक धोखा है...

कई विषय सामने आए

यह हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे बुद्धिजीवी से मुलाकात किए। इस मुलाकात में कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। हमारे साथियों के द्वारा भी कई विषय रखे गए। इन पर भी गंभीरता से उन्होंने चर्चा की।

- जयंत ठेठवार, सभापति, नगर निगम रायगढ़

सकारात्मक प्रेरणा मिली

कोठारी जी से मुलाकात करना स्वर्णिम अवसर था। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किए। मुझे खुशी है कि मैं जो सकारात्मक राजनीति कर रही हूं वह उनके अनुसार ही है।

- पूनम सोलंकी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, रायगढ़

मुद्दों पर हुई चर्चा

कोठारी जी पत्रकार जगत के दैदीप्यमान सितारे हैं। उनकी चिंता हमेशा यह रहती है कि देश आगे कैसे बढ़े। उनसे विभिन्न विषयों पर और मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

- विजय अग्रवाल, पूर्व विधायक, रायगढ़

डॉ. कोठारी से मुलाक़ात करने पहुंचे सारंगढ़ के जनप्रतिनिधि

रायगढ़ में राजनीति पदाधिकारियों से भेंट की।