
रायगढ़ में HIV विस्फोट (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Chhattisgarh HIV Cases: रायगढ़ जिले में एचआईवी के सक्रिय मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढक़र 746 हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जगत ने सक्रिय मरीजों की संख्या 746 होने की पुष्टि की है। एचआईवी के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2022 में 77 नए मरीज मिले थे, जबकि वर्ष 2023 में भी यह संख्या 77 ही रही।
इसके बाद वर्ष 2024 में 125 और वर्ष 2025 में 193 नए मामले सामने आए। वर्ष 2022 से पहले के मामलों को मिलाकर मार्च 2026 तक जिले में एचआईवी मरीजों की कुल संख्या 691 थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 746 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात का स्वीकार कर रहे हैं विभाग का यह सेशन वर्ष 2026-27 अप्रैल से शुरू हुआ है और इस नए सेशन में 18 नए मरीज पाए गए हैं। बढ़ते मामलों को देखकर स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है।
इन नए मामलों 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी एचआईवी संक्रमित पाया गया है। ऐसे में इनकी संख्या बढक़र करीब 16 हो गई है, जबकि इसका आंकड़ा इससे पहले 13 ही था। इसमें तीन नए केस सामने आए हैं।
एचआईवी संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य स्लम बस्तियों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की तैयारी कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में संक्रमण के मामले और बढ़ सकते हैं।
अनिल जगत, सीएचएमओ, रायगढ़ के मुताबिक, जिले में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 746 है। इस सेशन यानी वर्ष 2026 अप्रैल से अब तक 18 नए एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
1-त्वचा का रंग खराब होना
2-अत्याधिक थकान
3-तेज बुखार
4-तेजी से वजन कमी
5-मुंह या जननांगों पर छाले
नहीं, एड्स (AIDS) छुआछूत की बीमारी नहीं है। एचआईवी (HIV), जो एड्स का कारण बनता है, केवल कुछ विशेष तरीकों से फैलता है और यह सामान्य दैनिक संपर्क से नहीं फैलता।
-हाथ मिलाने, गले लगाने, या छूने से।
-खाने-पीने के बर्तन, पानी, या भोजन साझा करने से।
-खांसने, छींकने, या हवा में सांस लेने से।
-मच्छर या अन्य कीड़ों के काटने से।
-स्विमिंग पूल, शौचालय, या बिस्तर साझा करने से।
-पसीने, आंसू, या लार से।
-संक्रमित रक्त चढ़ाने या सुई साझा करने से।
-असुरक्षित यौन संबंध (गर्भनिरोधक का उपयोग न करना)।
-गर्भावस्था, प्रसव, या स्तनपान के दौरान।
-संक्रमित सुइयों या उपकरणों से।
Updated on:
05 Jun 2026 07:23 am
Published on:
05 Jun 2026 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
