scriptone side was Eid and on the other side was Bappa's immersion tableau | आस्था में ना हो खलल.. एक तरफ ईद तो दूसरी तरफ निकली बप्पा की विसर्जन झांकी, पुलिस ने बदला रुट | Patrika News

आस्था में ना हो खलल.. एक तरफ ईद तो दूसरी तरफ निकली बप्पा की विसर्जन झांकी, पुलिस ने बदला रुट

locationजगदलपुरPublished: Sep 28, 2023 06:17:31 pm

Submitted by:

Kanakdurga jha

Ganesh Chaturthi 2023 : शहर के कोतवाली चौक में बुधवार की शाम सात बजे के आसपास अचानक माहौल गरमा गया।

 पुलिस ने बदला रुट
पुलिस ने बदला रुट
जगदलपुर। Ganesh Chaturthi 2023 : शहर के कोतवाली चौक में बुधवार की शाम सात बजे के आसपास अचानक माहौल गरमा गया। दरअसल यहां से गुजरने वाली एक गणपति प्रतिमा की विसर्जन यात्रा को पुलिस ने रोक दिया था। आधे घंटे से अधिक समय तक हो हल्ला मचा रहा, इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए शोभायात्रा का रुट ही बदल दिया। कोतवाली के सामने स्टेट बैंक चौक पर इस दौरान हिंदूवादी संगठन से जुड़े पदाधिकारी, समाजसेवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावाड़ा हो गया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.