
CG Politics : परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी, कांग्रेस पर किया तीखा वार, बोले - 75 पार कांग्रेस का ओवर कांफिडेंस
रायपुर। CG Politics : भाजपा की परिवर्तन यात्रा-2 में शामिल होने आए सांसद एवं एक्टर मनोज तिवारी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस की घमंडिया गठबंधन की पार्टियां सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करती है। सनातन धर्म को नष्ट करने की भावना रखेंगे, तो मुझे नहीं लगता कि किसी भी राज्य में ये आगे रह पाएंगे।
आगामी चुनाव में सनातन धर्म ही इनके घमंड का नाश करेगा। उन्होंने कहा, सांसद अगर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, तो मतलब साफ है भाजपा चुनाव को गंभीरता से ले रही है। अगर कांग्रेस सोच रही है कि चुनाव को हम गंभीरता से नहीं ले रहे तो ये उनकी हार है। परिवर्तन यात्रा को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने कहा, हर तरफ से ये वाइब्रेशन आने लगा हैं। छत्तीसगढ़ में कांगेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ हम खड़े हो रहे हैं। भाजपा की सरकार आना तय है। हर छत्तीसगढ़ के गांव-गांव, शहर-शहर में परिवर्तन की बात हो रही है।
75 पार कांग्रेस का ओवर कांफिडेंस, यही ले डूबेगा इनको
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 प्लस सीट के टारगेट पर मनोज तिवारी ने कहा, इनका ओवर कांफिंडेंस ही इनको राजनीतिक रूप से ले डूबेगा। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में बची-खुची इज्जत भी चली जाएगी। ओवर कॉन्फिडेंस ने ही इनको हर जगह समाप्त किया।
Published on:
28 Sep 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.