30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने CM बघेल पर बोला हमला, कहा – मुख्यमंत्री का भूमिपूजन एक धोखा है…

CG Politics : राजधानी रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेष बघेल द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और घोषणा करने पर भाजपा ने निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification
बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने CM बघेल पर बोला हमला

बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने CM बघेल पर बोला हमला

रायपुर। CG Politics : राजधानी रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेष बघेल द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और घोषणा करने पर भाजपा ने निशाना साधा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, मुख्यमंत्री रायपुर में शहर में चुनावी घोषणा करने आए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में कोई भी नई चीज नहीं है। पौने 5 साल में भूपेश बघेल ने रायपुर में एक भी भूमिपूजन या लोकार्पण नहीं किया। केवल चुनावी घोषणा करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने नाम का शिलालेख लगवाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Alert : ताबड़तोड़ बारिश में आकाशीय बिजली का कहर.. 3 महिलाओं की मौत, इलाके में पसरा मातम

उन्होंने कहा, वाकई में तात्यापारा चौड़ीकरण करवाना है, तो भाजपा शासनकाल में हुए सर्वे से काम हो सकता है। मुख्यमंत्री को तात्यापारा से शारदा चौक तक चौड़ीकरण कराने के इच्छुक है तो चुनाव से पहले करा लें, ताकि राजधानी की जनता को ट्रैफिक से राहत मिले। जनता भाजपा के साथ है, इसलिए मुख्यमंत्री चुनावी स्टंट के लिए घोषणा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Swine Flu Viral : डेंगू नहीं... अब स्वाइन फ्लू भी बरपा रहा कहर, इतनों की हुई मौत, तेजी से लोग हो रहे बीमार

मुख्यमंत्री का भूमिपूजन एक धोखा है : बृजमोहन

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, तात्यापारा से शारदा चौक तक चौड़ीकरण कांग्रेस कर ही नहीं सकती है। भूमिपूजन शहर की जनता को धोखा देने का एक तरीका है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को मैंने 5 साल में 15 बार पत्र लिखा। हर विधानसभा सत्र में शारदा चौक सड़क का मामला उठाया।

यह भी पढ़ें : परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी, बोले- 75 पार कांग्रेस का ओवर कांफिडेंस

हर बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया और सोए रहे। अब इतनी हड़बड़ी किस बात की है? न जमीन एक्वायर हुआ, न मुआवजा बंटा, न टेंडर हुआ, न वर्क ऑर्डर हुआ? कोई प्रक्रिया ही नहीं, न बजट में पैसा। हार के डर से जनता को धोखा देने, ठगने फिर सिर्फ भूमिपूजन। जनता को धोखा देने का ऐसा फर्जी करिश्मा सिर्फ कांग्रेस और भूपेश बघेल ही कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग