
रायगढ़ में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ ( Photo - Patrika )
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा जब्ज किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 2 लाख 16 हजार रुपए है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई के बाद रायगढ़ पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दी बताया कि आरोपी रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड की पैकेजिंग का दुरुपयोग कर रहा था। वहीं ब्रांडेड शराब के नाम पर नकली शराब बनाने और खपाने का यह पूरा अवैध कारोबार चल रहा था। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद आज पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू द्वारा बड़े पैमाने पर नकली एवं मिलावटी शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आज कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी को दबोचा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के घर परिसर स्थित गाय रखने वाले कोठे से शराब का ऐसा जखीरा मिला, जिसने जांच टीम को भी चौंका दिया। मौके से रॉयल स्टेज, आईबी, रिजर्व क्वार्टर, गोवा, ब्लैक डॉग, गोल्डन गोवा और किंगफिशर बियर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की पैकेजिंग में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह पूरी शराब नकली और मिलावटी है, जिसे अवैध रूप से तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था।
आरोपी दुष्यंत पटेल ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि कोरोना काल से वह चोरी-छिपे इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों सुभाष पटेल और विनय सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
Updated on:
09 Jun 2026 05:48 pm
Published on:
09 Jun 2026 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
