9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Job Placement: रायगढ़ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 556 पदों पर निकली भर्ती, 15 से 40 हजार तक मिलेगी सैलरी  

Job News: चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और पद के अनुसार 15 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Job Placement

file photo (Patrika)

Job Placement: रायगढ़ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। निजी क्षेत्र में रोजगार का उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष औद्योगिक सुरक्षा वीर भर्ती जिला-रायगढ़ द्वारा जिले में सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, एसआईएस एसएलवी एवं सुरक्षा अधिकारी के कुल 556 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में 10 जून से 17 जून 2026 तक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

एक महीने ट्रेनिंग के बाद नौकरी भर्ती

प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें विभिन्न संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नियुक्ति दी जाएगी। संस्था के अनुसार प्रशिक्षण उपरांत रोजगार की 100 प्रतिशत संभावना सुनिश्चित की जाएगी।

लगातार 7 दिन तक मौका

जनपदवार भर्ती शिविर का कार्यक्रम भर्ती शिविरों का आयोजन जिले के जनपद पंचायत स्तर पर किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को जनपद पंचायत धरमजयगढ़़, 11 जून को लैलूंगा, 12 जून को घरघोड़ा, 13 जून को तमनार, 15 जून को खरसिया, 16 जून को पुसौर तथा 17 जून को जनपद पंचायत रायगढ़ में भर्ती कैंप आयोजित होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी। अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी इन शिविरों में शामिल हो सकते हैं।

निर्धारित योग्यता

भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं शारीरिक मापदंड निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा गार्ड पद के लिए 10वीं पास या फेल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एसआईएस एसएलवी के 10वीं पास या फेल तथा सुरक्षा अधिकारी पद के लिए स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है।

कितने मिलेंगे वेतन

सुरक्षा गार्ड पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 27 हजार रुपए प्रतिमाह, सुरक्षा सुपरवाइजर को 17 हजार से 32 हजार रुपए, एसआईएस एसएलवी को 15 हजार से 20 हजार तथा सुरक्षा अधिकारी को 33 हजार से 40 हजार रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। संस्था ने बताया कि योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को देशभर में उपलब्ध रोजगार अवसरों के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। संस्था द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, आवासीय सुविधा, पेंशन संबंधी लाभ तथा समय-समय पर वेतन वृद्धि जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।