
गरीब बेटियों को शादी करने मिलेंगे 50 हजार रूपए, इस योजना के तहत सरकार दे रही पैसे, पढ़ें डिटेल्स में..
जगदलपुर। Girl Marriage Scheme : प्रदेश में अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिये गरीब व निर्धन बेटियों के हाथ पीले करने के लिये प्रदेश सरकार ने योजना की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। इस योजना के दौरान अब विवाह के अवसर पर प्रत्येक कन्या के लिये बैंक ड्राफ्ट और अन्य उपहार दिये जायेंगे।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
बस्तर जिले में आने वाले समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार में विवाह योग्य बेटियों के शादी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत परिवार की 18 वर्ष से अधिक की आयु की अधिकतम दो कन्याओं की शादी में आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या अपने इलाके के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी लिया जा सकता है।
21 हजार रूपए की बैंक ड्राफ्ट
प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाये गये राशि में से 21 हजार रूपये की राशि बेटियों के बैंक खाते में अथवा बैंक ड्राफ्ट के रूप में दी जायेगी। इसके पूर्व सरकार ने बेटियों के विवाह के लिए वर्ष 2019 में 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए की थी जिसके बाद अब यह राशि 25 हजार रूपए से 50 हजार कर दिया है। इस राशि से विवाह के दौरान जोड़े और अन्य शृंगार सामग्री के अलावा विदाई के दौरान होने वाले सारे संसाधन उपलब्ध कराया जाता था। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के निर्धन परिवार में विवाह के दौरान कर्ज लेने की प्रवृत्ति में कमी आयेगी।
जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है इसके तहत आवेदन करने के लिए परिवार को कुछ आवश्यक दस्तावेज जरूरी होते हैं जिनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना आवश्यक है।
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने मिलेंगे अब 50 हजार रूपए
इस वर्ष बस्तर जिले में कुल 340 कन्यादान का लक्ष्य मिला है, इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष बस्तर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 375 बेटियों के हाथ पीले हुए थे इसके मुकाबले इस वर्ष कम लक्ष्य दिया गया है। इस योजना के तहत अनुदान की राशि बढ़ने से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के बेटियों का विवाह और भी अच्छे से होगी।
Published on:
28 Sep 2023, 6:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.