बिलासपुर

Holi celebration: GGU होली फेस्ट में हंगामा! स्टेज पर चढ़ने को लेकर छात्रों के बीच चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

Holi celebration controversy: गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।
2 min read
GGU होली फेस्ट में हंगामा (photo source- Patrika)
GGU होली फेस्ट में हंगामा (photo source- Patrika)

Holi celebration: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली उत्सव के दौरान छात्रों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान दो छात्र समूहों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए, हालांकि मौके पर मौजूद आयोजकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना कोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Holi celebration: अन्य छात्रों ने किया विरोध

जानकारी के अनुसार, स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ छात्र मंच पर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका अन्य छात्रों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। दरअसल, बुधवार (25 फरवरी) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर होली से पूर्व रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए रंग-गुलाल से होली का उत्साह मनाया।

पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई

Holi celebration: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद छात्र भी बीच-बचाव नहीं कर सके। बाद में परिषद के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही पुलिस ने स्वतः कोई कार्रवाई की है।

Updated on:
26 Feb 2026 05:13 pm
Published on:
26 Feb 2026 05:13 pm