
बिलासपुर. गर्भवती पत्नी (pregnant wife) को दहेज (dowry) प्रताडऩा देकर पति ने पहले घर से निकाल दिया और फिर 6 दिन की दूधमुही बच्ची (infant) को छीनकर ले गया। मामला सन 2016 का है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार तेलीपारा निवासी तुलिका दत्ता पिता कल्याण मजूमदार का विवाह 7 दिसंबर 2015 को कोलकाता निवासी देवोत्तम दत्ता से हुआ था। शादी के बाद (after marriage) से उसे पति देवोत्तम, सास रत्ना और ससुर प्रेमांकुर दत्ता दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। 6 महीने की गर्भवती रहने के दौरान देवोत्तम और उसके परिजनों ने तुलिका को सन 2016 में घर से निकाल दिया था। तुलिका मायके में रह रही थी।
सन 2016 मे उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। 6 दिनों के बाद देवोत्तम दत्ता और उसके परिजन बिलासपुर पहुंचे और बच्ची को छीनकर ले गए थे। स्वास्थ्य ठीक होने पर तुलिका कोलकाता पहुंचकर अपनी बच्ची को पति व ससुराल वालों से वापस मांगा, लेकिन उन्होंने बच्ची को देने से इनकार कर दिया। तुलिका ने शिकायत थाने में दर्ज कराई।
READ CRIME NEWS - CLICK HERE
बिलासपुर शहर की तमाम ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Facebook - https://www.facebook.com/pg/patrikabsp
Twitter - https://twitter.com/BilaspurPatrika
Instagram - https://www.instagram.com/patrikabsp/