शुरू-शुरू तो में सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा और वह नियमित शराब पी कर घर आने लगा। पत्नी के समझाने का भी उसके ऊपर कोई असर नहीं हुआ।
बिलापुर. शराब की लत से परेशान पत्नी ने परिवार न्यायालय में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। परिवार न्यायालय ने पति को समझाया और फटकार लगाईं जिसके बाद पांच साल तक पत्नी से अलग रहने वाले पति को अपनी गलती का एहसास हो गया।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की रहने वाली महिला की साल 2012 में शादी हुई। शुरू-शुरू तो में सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा और वह नियमित शराब पी कर घर आने लगा और दहेज़ के लिए मारपीट करने लगा । पत्नी के समझाने का भी उसके ऊपर कोई असर नहीं हुआ।
नाराज पत्नी अपने मायके चली गयी और बीते 5 साल से वहीं रह रही थी। उसके घर वालों ने पति के खिलाफ परिवार न्यायालय वाद दायर किया। जिसके परिवार न्यायालय ने पति को फटकार लगाई और पत्नी से माफ़ी मांगने को कहा।
पति ने अपनी गलती मानते हुए भरे कोर्ट में कान पकड़ कर पत्नी से माफ़ी मांगते हुए उठक बैठक लगाई और दोबारा शराब नहीं पीने और पत्नी के साथ मारपीट जैसी गलती नहीं दोहराने की बात बात कही।