बिलासपुर

IMD Update: छत्तीसगढ़ में कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन, अंबिकापुर में 10 डिग्री तो रायपुर में 16 डिग्री पहुंचा पारा, जानें अपडेट

Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तर-पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2024, 6:13 PM IST
Weather Update

IMD Update: नवंबर माह आधा निकलने के बाद अब जाकर ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ही रही थी कि बिलासपुर में रविवार को एक बार फिर आंशिक बादल छाने से तापमान की गिरावट में ब्रेक लग गया है। रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से भले ही कड़ी धूप से राहत मिली पर लोग गर्मी से जरूर परेशान रहे।

इधर रात में आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ठंड का अहसास जरूर होता रहा। ठंड से बचने लोग स्वेटर, जैकेट में नजर आए। रविवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29 .6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने से दिन में अभी भी गर्मी ही लग रही है।

सर्दी का बढ़ेगा असर

उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रवेश के साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल हवा की गति धीमी है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट हो रही है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही हवाओं की गति तेज होगी, ठंड तेजी से बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।

IMD Update: 3 दिन तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आगामी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से 3 दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद कम है। उसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर: अधिकतम 31.5°C, न्यूनतम 16.8°C
जगदलपुर: अधिकतम 29.1°C, न्यूनतम 16.0°C
पेंड्रारोड: अधिकतम 28.5°C, न्यूनतम 12.6°C
अंबिकापुर: अधिकतम 27.8°C, न्यूनतम 10.6°C
बिलासपुर: अधिकतम 29.6°C, न्यूनतम 16.0°C
राजनांदगांव: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 15.2°C
दुर्ग: अधिकतम 30.2°C, न्यूनतम 13.8°C

मौसम के उतार-चढ़ाव से फिर बढ़ी मौसमी बीमारी

भले ही तापमान में ठंड के मौसम के अनुरूप गिरावट नहीं आया है, पर ठंड के मौसम का आगमन जरूर हो गया है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव ही सही, इसका प्रभार (IMD Update) लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि अस्पतालों में एक बार फिर सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों की लंगी कतार लगने लगी है।

Updated on:
18 Nov 2024, 6:13 PM IST
Published on: