मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2014 से 2020 के बीच 4 साल नवंबर में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा। नवंबर की शुरुआत में पारा 15 डिग्री रहा, जो 20 नवंबर तक 9.8 डिग्री तक गिर गया। इस साल उत्तर की हवाओं में देरी की वजह से रात का तापमान ढलान की ओर नहीं बढ़ रहा है। बल्कि दक्षिण की गर्म और शुष्क हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। पारा एक दो प्वाइंट के अंतर पर बना हुआ है।