बिलासपुर

Income Tax Raid: SIR सर्वे के नाम पर पहुंची आयकर टीम, कोयला व्यापारी के ठिकानों की जांच

Income Tax Raid: बिलासपुर में आयकर विभाग ने फिल ग्रुप से जुड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास सहित कई स्थानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी है।
less than 1 minute read
कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी (photo source- Patrika)
कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी (photo source- Patrika)

Income Tax Raid: बिलासपुर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने एक बड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई फिल ग्रुप से जुड़े एक व्यापारी के खिलाफ की गई। गुरुवार सुबह टीम ने शहर में एक साथ कई जगहों पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम सर्वे (SIR) टीम के तौर पर पहुंची थी, जिससे शुरू में किसी को भी छापे की भनक नहीं लगी। बाद में यह साफ हो गया कि यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड थी।

Income Tax Raid: दफ्तर और घर समेत कई ठिकानों पर जांच

जानकारी के अनुसार, फिल ग्रुप से जुड़े प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड में स्थित निवास सहित अन्य स्थानों पर भी जांच की जा रही है। टीम ने इन परिसरों में कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। आयकर अधिकारी कारोबार से संबंधित वित्तीय दस्तावेज, खातों का ब्योरा और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

लगातार हो रही है कार्रवाई

Income Tax Raid: बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र कोयला उत्पादन और व्यापार का बड़ा केंद्र माना जाता है। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कारण यहां कोयला खनन और सप्लाई से जुड़ा व्यापक नेटवर्क सक्रिय है। कोयला परिवहन, स्टॉकिंग, ट्रेडिंग और औद्योगिक आपूर्ति से जुड़े कारोबारियों का सालाना लेन-देन करोड़ों रुपये में होता है।

पिछले कुछ वर्षों में कोयला व्यापार से जुड़े मामलों में कर चोरी, फर्जी बिलिंग, बेनामी लेन-देन और हवाला एंट्री जैसी शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियां ऐसे मामलों में वित्तीय अनियमितताओं, अघोषित आय और टैक्स चोरी की आशंका के आधार पर छापेमार कार्रवाई करती रही हैं।

Published on:
12 Feb 2026 02:08 pm