बिलासपुर

IT Raid: इनकम टैक्स का छापा! बिलासपुर व जांजगीर चांपा में इनके यहां हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

IT Raid: इनकम टैक्स विभाग की ओर से बिलासपुर व जांजगीर चांपा में छापामार कार्यवाही गई है। गुरुवार को 30 सदस्यीय टीम द्वारा दोपहर करीब 1 बजे सर्वे शुरू किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 1:08 PM IST
IT Raid: अस्पताल संचालकों के ठिकानों से प्रॉपर्टी व बोगस बिलिंग के दस्तावेज जब्त, टैक्स चोरी की होगी गणना

IT Raid: आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित कोलवाशरी प्रालि. के दफ्तर और जांजगीर स्थित कोलवाशरी में गुरुवार को दबिश दी। 30 सदस्यीय टीम द्वारा दोपहर करीब 1 बजे सर्वे शुरू किया गया है।

बताया जाता है कि टैक्स चोरी करने और लगातार कम रिटर्न जमा करने की शिकायत मिली थी। इसके दस्तावेजों की जांच करने के बाद आईटी की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। इस समय आईटी की टीम बिलासपुर में दफ्तर और जांजगीर में कोलवाशरी खदान में लेनदेन के दस्तावेजों, कप्यूटर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और स्टॉक की जांच कर रही है।

बिलासपुर के दफ्तर में दबिश

बिलासपुर रेंज की आईटी टीम को तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में बोगस बिलिंग करने आय से ज्यादा खर्च, स्टॉक में हेराफेरी करने, ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों को कम दिखाने संबंधी दस्तावेज मिले हैं। इस संबंध में कोलवाशरी संचालक और फर्म में कार्यरत अधिकारियों से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। बता दें कि पिछले काफी से आईटी की टीम कोलवाशरी के साथ ही दफ्तर पर नजर रखी हुई थी। टैक्स चोरी करने के लिए संबंधी इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Updated on:
28 Feb 2025, 1:08 PM IST
Published on: