IT Raid in CG: सराफा कारोबारियों ने गड़बडी़ पकड़े जाने के बाद टैक्स चोरी स्वीकार करते हुए बुधवार को 15 करोड़ रुपए आयकर विभाग को सरेंडर कर दिए। दूसरे दिन रायपुर के सदर बाजार और धमतरी के ईतवारी बाजार स्थित उनके शोरूम में तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक डिवाइस का बैकअप लिया गया है। इसमें लेनदेन के पेपर्स, कंप्यूटर, लैपटॉप और डिवाइस शामिल हैं।