बिलासपुर

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज

मामले की जानकारी होने पर पार्टनर सुनील छाबडा ने इसकी शिकायत थाने में की।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 6:02 PM IST
Jila court
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज

बिलासपुर. करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा की अग्रिम जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायालय से खारिज हो गई है। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने मामले को संगीन मानते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया। आटो चालक से बिल्डर का व्यवसाय शुरू करने वाले खनूजा ने अपने पार्टनर रवि मोटवानी, अजय गुरुनानी और सुनील छाबड़ा की तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित अरईबंध की 35 एकड जमीन पार्टनरों की रजामंदी और जानकारी के अधिराज बिल्डर्स को बेच दी। मामले की जानकारी होने पर पार्टनर सुनील छाबडा ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने तहकीकात शुरू की औैर दस्तावेजों की जांच के बाद हरदीप के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी और जालसाजी की धाराओं के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने की सूचना मिलते ही वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
READ MORE : बदमाशों पर पुलिस की पकड़ ढीली, जघन्य अपराधों का गढ़ बना शहर

सोमवार को हरदीप की ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत आवेदन लगाई गई। जमानत आवेदन का पार्टनर सुनील छाबडा ने पुरजोर विरोध किया और जमानत नहीं दिए जाने की मांग की। कोर्ट में कहा गया कि हरदीप सिर्फ 10 प्रतिशत का साझेदार था और उसे सिर्फ प्रापर्टी डेवलपिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रापर्टी क्रय और विक्रय का अधिकार मेरे अलावा सिर्फ रवि मोटवानी को है। लेकिन हरदीप ने फर्जी दस्तावेज बनाकर और झूठे दस्तखत से 35 एकड़ जमीन का सौदा अधिराज बिल्डर्स से 5.16 करोड़ में कर दिया औैर एडवांस के तौर पर 1 करोड़ 6 लाख रुपए भी ले लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्र न्यायाधीश रिगरी ने 420, 467, 468 और 471 की धाराओं के तहत आरोपी को जमानत देने से इंकार कर दिया और कहा मामला ठगी और जालसाजी के साथ विश्वास के खिलाफ है, जमानत देना उचित नहीं होगा।

Published on: