10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेहरू चौक में 50 लाख रुपए की नगर घड़ी का लोकार्पण 14 को

जीपीएस बेस्ड टाइमिंग से लैस यह चारों घडिय़ां एक टाइम पर चलेंगी और समय के हिसाब से घंटा बजेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 8 Aug 2018, 5:42 PM IST

city clock

नेहरू चौक में 50 लाख रुपए की नगर घड़ी का लोकार्पण 14 को

बिलासपुर. नेहरू चौक पर नगर घड़ी टावर का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। 50 लाख की लागत से तैयार हो रहे 71 फीट ऊंचे इस टावर का 14 अगस्त को नगरीय प्रशासन मंत्री लोकार्पण करेंगे। जीपीएस बेस्ड टाइमिंग से लैस यह चारों घडिय़ां एक टाइम पर चलेंगी और समय के हिसाब से घंटा बजेगा। नेहरू चौक पर छत्तीसगढ़ भवन परिसर के कोने में तैयार हो रहे नगर घड़ी टॉवर का काम अब जोर पकडऩे लगा है। आगामी 14 अगस्त को होने वाले लोकार्पण समारोह के मद्देनजर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जोर आजमाईश की जा रही है। 71 फीट ऊचे टॉवर के निर्माण का कार्य मेसर्स शिवा कंस्ट्रक्शन को 35 लाख रुपए में दिया गया है। इसी तरह 8 लाख की लागत से टॉवर के चारों ओर 5 फीट डाया वाली 4 नग घड़ी लगाने का कार्य शिवा इंटरप्राइजेस को दिया गया है। घडी इंडियन क्लाक कंपनी चैन्नई से मंगाई जा रही है।
READ MORE : सभी लोगों को शोषण कर रही भाजपा : केशरवानी

जीपीएस बेस्ड टाइमिंग होगी : चारों घड़ी जीपीएस सिस्टम से संचालित होंगी और एक जैसा टाइम पर चलेंगी। इसके लिए बैटरी बैकअप सिस्टम लगाया गया है जो घडिय़ों को एक साथ एक जैसी टाइमिंग पर चलाएंगी।
बजेगा घंटा : नगर घड़ी टॉवर की ये घडिय़ां स्ट्राइकिंग साउंड सिस्टम से लैस होंगी। जिसमें घंटे के हिसाब से घंटा सेट किया जाएगा। 1 बजे 1 और 12 बजे 12 बार घंटा बजेगा। रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नगर घड़ी टावर का घंटा बंद रहेगा।
READ MORE : अस्पताल में लिफ्ट नहीं, गर्भवती को ऊपर चढऩे उतरने में हो रही दिक्कतें

निर्माण कार्य अंतिम चरण में : नगर घड़ी टॉवर का निर्माण अंतिम चरण पर है। आगामी 14 अगस्त को नगरीय प्रशासन मंत्री इसका लोकापर्ण करेंगे। 71 फीट ऊंचे इस घड़ी टावर के स्ट्रक्चर निर्माण में 35 लाख और 8 लाख की लागत से 5 फीट की 4 घडिय़ों समेत कुल लागत लगभग 50 लाख रुपए तय है।
प्रवीण शुक्ला,सहायक अभियंता नगर निगम बिलासपुर

READ MORE : सभी ब्लॉक में साढ़े पांच एकड़ में गांधी आक्सीजोन का होगा निर्माण