10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभी लोगों का शोषण कर रही भाजपा-केशरवानी

तिफरा नगर पालिका क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद करुणा शुक्ला व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी के उपस्थिति में आयोजित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 8 Aug 2018, 5:32 PM IST

congress party

सभी लोगों का शोषण कर रही भाजपा-केशरवानी

बिलासपुर. जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण का जनसंवाद कार्यक्रम मंगलवार को जिले के बिल्हा ब्लॉक के तिफरा नगर पालिका क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद करुणा शुक्ला व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी के उपस्थिति में आयोजित किया गया। तिफरा नगर पालिका क्षेत्र के नव मतदाताओं से प्रारंभ हुआ जिला कांग्रेस का जनसंवाद सब्जी मंडी, निषाद समाज, व्यापारियों, महिलाओं सहित तिफरा जोन के सेक्टर, बूथ कार्यकर्ताओं के बीच जनसंवाद से समापन हुआ। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों, युवाओं, बुर्जगों, छात्रों, कारीगरों सहित सभी वर्गों एवं शहरी ग्रामीणजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने व उसके निदान के लिए चर्चा करने का कार्य कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने मंगलवार को तिफरा के यदुनंदन नगर में नव मतदाताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस को सभी वर्गों की पार्टी बताते हुए कहा कि कंाग्रेस केवल विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है।

READ MORE : अस्पताल में लिफ्ट नहीं, गर्भवती को ऊपर चढऩे उतरने में हो रही दिक्कतें

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने तिफरा क्षेत्र में सभी का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार हम सबको मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर मतदान तक तकनीकी विषयों पर सजग होकर कार्य करना है। कांग्रेस के जनसंवाद में तिफरा जोन के सेक्टर, बूथ कार्यकर्ताओं के बीच भी गहन चर्चा और रणनीति बनाने का कार्य किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम मेें ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा विनोद दिवाकर, पथरिया अध्यक्ष नेतराम साहू, मनहरण कौशिक, मनोज पाटकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता शुक्ला, ब्रजेश दुबे, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख कांग्रेसियों में जिला कांगेे्रस महामंत्री अनिल सिंह चैहान, जगदीश कौशिक, रोमहर्ष शर्मा, पुष्पराज उपाध्याय, संजू त्रिपाठी, संदीप यादव, संपत जायसवाल, अशोक जोतवानी, विनोद साहू, महेन्द्र कौशिक, महेन्द्र साहू, अमित यादव, राकेश यादव, शिव यादव, गोपाल सिंह, गौरी शंकर यादव आदि शामिल थे।

READ MORE : सभी ब्लॉक में साढ़े पांच एकड़ में गांधी आक्सीजोन का होगा निर्माण