Masked Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के जरिये होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मास्क्ड आधार लांच किया था।
आधार को आईडी की तरह किसी व्यक्ति, संस्थान, विभाग को दे रहे हैं तो 12 डिजिट आधार की बजाय मास्क्ड आधार दें। इससे आप आधार का इस्तेमाल कर होने वाली धोखाधड़ी से बच सकते हैं। बढ़ते अपराध को देखते हुए आधार हर किसी को दिखाना सुरक्षित नहीं होता है। ऐसे में सिर्फ चार डिजिट जाहिर करने वाला मास्क्ड आधार ही सुरक्षित है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मास्क्ड आधार लांच किया था, लेकिन अब तक अधिकतर लोगों को जानकारी ही नहीं है। पत्रिका ने इसे लेकर शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों से बात की तो 90 फीसदी को इसकी जानकारी नहीं थी। साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच मास्क्ड आधार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।