CG Fraud News: जल्द से जल्द अत्यधिक लाभ के फेर में युवाओं ने अपनी जमा पूंजी गवां दी। इसमें कई युवा शासकीय कर्मचारी, व्यापारी, प्राइवेट जॉब करने वाले हैं। कवर्धा कोतवाली अंतर्गत शहर के कुछ युवाओं ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया कि धर्मेश धुर्वे निवासी राजमहल चौक कवर्धा, यतीन्द्र धुर्वे निवासी राजमहल चौक कवर्धा, नारायण धुर्वे निवासी राजमहल चौक कवर्धा और हर्षिता निवासी जगमल चौक बिलासपुर ने उनके साथ करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है।