बिलासपुर

Molestation: यहां सुरक्षित नहीं बेटियां, कांग्रेस नेता के चचेरे भाई ने सरेराह की नाबालिग लड़की से छेड़खानी

शहर में महिला अपराधों के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती शाम एक नाबालिग को सरेराह कांग्रेस नेता के चचेरे भाई ने छेड़ (Molestation with minor girl) दिया। उस वक्त उसकी बहन भी साथ में थी, हालाकि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2019, 9:43 PM IST
Molestation: यहां सुरक्षित नहीं बेटियां, कांग्रेस नेता के भाई ने सरेराह की नाबालिग लड़की से छेडख़ानी
Molestation: यहां सुरक्षित नहीं बेटियां, कांग्रेस नेता के भाई ने सरेराह की नाबालिग लड़की से छेडख़ानी

बिलासपुर. शहर में महिला अपराधों के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती शाम एक नाबालिग को सरेराह कांग्रेस नेता के चचेरे भाई ने छेड़(Molestation with minor girl) दिया। उस वक्त उसकी बहन भी साथ में थी, हालाकि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा थानांतर्गत जबड़ापारा में कांग्रेस नेता के चचेरेभाई ने सरेराह किशोरी से छेडख़ानी कर स्कूटी में बैठाकर लेजाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी भाग गया। घटना 21 जून को शाम 7 बजे कपिल नगर में हुई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय 1 किशोरी 21 जून को अपनी बड़ी बहन के साथ किराना सामान लेने पैदल कपिल नगर जा रहा थी।

रास्ते में उसे कांगे्रस नेता लक्की मिश्रा के चचेरे भाई प्रणव उर्फ निक्की मिश्रा ने रास्ता रोकवाया और हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती स्कूटी में बैठाने का प्रयास किया। बड़ी बहन के साथ मिलकर किशोरी ने विराध किया तो आरोपी भाग गया। पीडि़ता ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
26 Jun 2019, 9:43 PM IST
Published on: